मलिक मोहम्मद जायसी के परिचय
निधन : उत्तर प्रदेश, इंडिया
हिंदी सूफ़ी साहित्य के सर्वाधिक लोकप्रिय कवि। शेरशाह के समकालीन। अपने प्रसिद्ध ग्रंथ पद्मावत में शेरशाह की प्रशंसा शाह-ए-वक़्त रूप में की है। इनकी कब्र अमेठी में है। इन्होंने पद्मावत की शुरुआत हिजरी सन् 947 में की थी। पद्मावत के अलावा इन्होंने अखरावत, सखरावत, चंपावत, इतरावत, मुखरानामा, होलीनामा और आख़िरी कलाम आदि कई ग्रंथ लिखे हैं। इनकी भाषा बोलचाल की अवधी और लिपि फ़ारसी है। इनके गुरु का नाम शेख़ मोहद्दी था। पद्मावत इनकी सर्वश्रेष्ठ रचना है जिसमें रानी पद्मावती और चित्तौड़ के राजा रत्नसेन की प्रेमकथा मसनवी शैली में सूफ़ी सिद्धान्तों पर की गयी है।