मह्मूद शबिस्तरी के परिचय
मूल नाम : शैख़ महमूद शबिस्तरी
पूरा नाम सईदुद्दीन महमूद| अपनी किताब गुलशन-ए-राज़ के लिए प्रसिद्द| यह किताब 'ख़ुरासान' के प्रसिद्द सुहरावर्दी सूफ़ी 'अमीर हुसैनी' के पंद्रह सवालों के जवाब में लिखी गयी हैं | इस किताब में प्रश्नों के उत्तर छोटे-छोटे उदाहरणों और गूढ़ बातों में दिए गए हैं | सूफ़ीवाद पर यह किताब अपना एक अलग स्थान रखती हैं | सुन्दर भावों को इनके विचार नयी चमक देते हैं 19वीं शताब्दी की शुरुआत में इस किताब का अनुवाद जर्मन और अंग्रेजी में हो गया था और यूरोप के कुछ देशों में इसकी ख़ूब सराहना हुई| जामी ने इस किताब के बारे में कई जगह उल्लेख किया है| अपनी किताब लवायह में जामी ने इनकी बहुत तारीफ़ की है|
प्रमुख रचनायें -
१. गुलशन ए राज
२. हक़्क़ुल यक़ीन
३. रिसाला शहीद