Font by Mehr Nastaliq Web
Sufinama

भला मेरी ज़बाँ किस तर्ह बनती तर्जुमाँ मेरी

अब्दुल्लाह बेदिल

भला मेरी ज़बाँ किस तर्ह बनती तर्जुमाँ मेरी

अब्दुल्लाह बेदिल

MORE BYअब्दुल्लाह बेदिल

    भला मेरी ज़बाँ किस तर्ह बनती तर्जुमाँ मेरी

    तुम्हारा हुस्न-ए-ज़ेबा बन गया शरह-ए-बयाँ मेरी

    हदीस-ए-'इश्क़ निकली जब खुली रम्ज़-ए-निहाँ मेरी

    नहीं था क़िस्सा-ए-मजनूँ कोई ये दास्ताँ मेरी

    'अजब दीद-ए-तमाशा है कि नज़रों में बयाँ सब हो

    दम-ए-नज़्ज़ारा हैरत से बनीं आँखें ज़बाँ मेरी

    तआ'लल्लाह मिरी क़िस्मत शहीद-ए-नाज़-ए-हज़रत हों

    'अरूस-ए-महर-ए-मय्यत पर है कैसी गुल-फिशां मेरी

    ब-वक़्त-ए-नज़्अ' जाए नबी के सामने सूरत

    इलाही आबरू रह जाए वक़्त-ए-इम्तिहाँ मेरी

    मैं दिल ही दिल में रोता हूँ यही सच्ची नदामत है

    नहीं गोश-ए-असम से भी ज़रा ऊँची फ़ुग़ाँ मेरी

    'अजब दाग़-ए-ग़म-ए-फ़ुर्क़त ने दिल में गुल खिलाए हैं

    बहार-ए-बे-ख़िज़ाँ से क्यूँ हो बढ़ कर ख़िज़ाँ मेरी

    वहाँ भी काम बन जाए ख़ुदा-रा आप के मुँह से

    बनेगी दुश्मन-ए-जानी जहाँ ख़ुद ही ज़बाँ मेरी

    निकालूँ किस तरह दिल से मैं अपनी हसरतें 'बेदिल'

    मेरे ताबूत-ए-अरमाँ पर यही हैं नौहा-ख़्वाँ मेरी

    स्रोत :

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY
    बोलिए